फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डिपो पर बैठने की व्यवस्था नहीं, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल

Sat, 26 Sep 2026 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रोडवेज डिपो पर यात्रियों के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था नहीं होने से रात में बसों का इंतजार करना जोखिम भरा साबित हो रहा है। यात्री बस आने तक डिपो के बाहर सड़क किनारे बैठने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

सामान लेकर सड़क पर बैठे यात्रियों के बीच से बस और अन्य वाहन गुजरते रहते हैं। ऐसे में जरा सी चूक गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। रात के समय स्थिति और अधिक चिंताजनक हो जाती है। बस के इंतजार में महिला, बुजुर्ग और बच्चों के साथ यात्री सड़क किनारे ही समय बिताते हैं। डिपो पर अस्थायी बेंच या प्रतीक्षालय नहीं होने के कारण यात्रियों के पास सड़क किनारे बैठने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहता। कई बार बसों के आने की जानकारी के लिए यात्रियों को सड़क तक आना पड़ता है जिससे अव्यवस्था और बढ़ जाती है। वहीं, रात में स्ट्रीट लाइट न होने से यात्री अपने फोन के टॉर्च से काम चलाते हैं। यात्रियों का कहना है कि लंबी दूरी की बसों का इंतजार करने में कई बार काफी समय लग जाता है। ऐसे में बैठने के लिए सुरक्षित स्थान नहीं मिलने से परेशानी होती है।
विज्ञापन


कोट:
बस टर्मिनल के निर्माण के कारण यात्रियों को असुविधा हो रही है। जल्द यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। -मधूसूदन मिश्रा, एआरएम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें