फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की पौध उगाने की नहीं है जरूरत, सीधे बोएं बीज

Sun, 15 May 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
सितारगंज साबेपुर गांव में खाद सीड ड्रिल मशीन से धान का बीज बोते किसान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 कृषि के क्षेत्र में नई-नई तकनीक इजाद हो रही हैं। किसानों के लिए ऐसे ही एक कृषि यंत्र (खाद सीड ड्रिल) मशीन बनाई गई है। जो पंजाब के बाद अब ऊधमसिंह नगर जिले में बिना पौध लगाए धान के बीज से ही फसल उगाएगी। बरार फार्म समेत क्षेत्र के कई गांवों में पहली बार इस मशीन से खेत में धान का बीज बोया जा रहा है।

  तिगड़ी गांव के बरार फार्म के मालिक अनिल दीप सिंह महल बताते हैं कि पंजाब में किसान ड्रिल मशीनों से दलहन की फसल बोते हैं। बीते दिनों पंतनगर मेले में पंजाब के नेशनल एग्रो इंडस्ट्रीज द्वारा खाद सीड ड्रिल का डेमो दिखा गया। जिसके बाद उन्होंने यह मशीन खरीदी। बताया कि खाद सीड ड्रिल मशीन से धान, मक्का, सोयाबीन, सूरजमुखी, मूंगफली, मटर, चना आदि दलहन फसलों को बोया जा सकता है। बताया कि पारंपरिक रूप से धान का बीज बोकर पहले पौध बनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद खेत की जोत और पटेले से समतल करने के बाद पानी भरकर पौध लगाई जाती है। लेकिन, खाद सीड ड्रिल मशीन से किसान की जुताई कर पटेला मारने के बाद खुद ही बीज लगा सकता है। बरार फार्म में 15 एकड़ में ड्रिल मशीन से धान का बीज बोने वाले महल ने बताया कि इस मशीन से बीज बोने के एक सप्ताह बाद खेत में धान के अंकुर फूटने लगते हैं और जो धान के पेड़ निकलते हैं वो स्ट्रेट लाइन में होते हैं। जिससे किसान को धान की रोपाई करने में भी आसानी होती है। उन्होंने बताया कि जिले भर में यहां पहली बार किसान मशीन से धान का बीज लगा रहे हैं।



ड्रिल मशीन के फायदे 
-धान की पौध उगाने का झंझट खत्म।
-लेबर की बचत।
-पानी का कम खर्च।
-समय की बर्बादी खत्म।
-धान लगाने में होने वाले खर्च में कमी।
-किसान की आय में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें