फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पुलिस ने दो चेन स्नेचरों को किया गिरफ्तार

Fri, 10 Oct 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर/जसपुर। महिलाओं के गले से चेन खींचने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई दो सोने की चेन और एक चेन को बेचकर मिले 29 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी घटना को अंजाम देने के लिए बिना नंबर प्लेट की बाइक का इस्तेमाल करते थे। एसपी अभय सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 17 मार्च को आईटीआई थाना क्षेत्र में जसपुर में सुभाष चौक के पास और 18 सितंबर को जसपुर के पंजाबी कॉलोनी में बदमाश सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। तीनों घटनाओं में रिपोर्ट दर्ज कर खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने असलम उर्फ शाहनवाज निवासी नया गांव अकबरपुर चेदरी, थाना कांठ्र मुरादाबाद और आफान निवासी आसियाना कालोनी, मोहल्ला टिड्डावाला, थाना कांठ, मुरादाबाद को चिन्ह्ति किया था। आरोपियों के पास एक तमंचा 12 बोर, एक तमंचा .32 बोर और दो कारतूस बरामद हुआ। एसपी अभय सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी असलम और आफान के खिलाफ थाना काशीपुर, रामनगर (नैनीताल), मुरादाबाद (यूपी), कटघर व कांठ (मुरादाबाद), छजलैट (बिजनौर) के थानों में चोरी, लूट, डकैती, पुलिस से मुठभेड़ एवं गैंगस्टर के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें