तिरगंज कोतवाली में बाइक मैकेनिकों की बैठक लेते कोतवाल सलाहउद्दीन।
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। कोतवाल सलाहउद्दीन ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में मोटर मेकेनिकों की बैठक ली। उन्होंने मेकेनिकों को हिदायत दी कि किसी भी हाल में वाहनों में रेट्रो साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न न लगाएं।
वाहनों की तेज आवाज के कारण ध्वनि प्रदूषण तो होता ही है और कई बार तेज आवाज के कारण घबराए अन्य वाहन चालक हादसे का शिकार भी हो जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने सभी मेकेनिकों को दुकानों में सीसीटीवी लगाने के निर्देश भी दिए। एसएसआई बीएस बिष्ट ने कहा कि बाइक मोडिफाई या उसकी मरम्मत कराने आने वालों का नाम और पता रजिस्टर में दर्ज जरूर करें। इससे अपराध रोकने में सफलता मिलेगी। मेकेनिकों ने पुलिस को उनके निर्देशों का पालन करने की बात कही। वहां मैकेनिक सतीश गुप्ता, मुख्त्यार अंसारी, इमरान मियां, अजीत सिंह, ज्ञान सिंह राणा, असलम, सुखविंदर, विकास, साकिब अली, मिन्टू सिंह आदि थे।