रुद्रपुर। जिले के एक उपजिला अस्पताल और छह सीएचसी में सीटी स्कैन मशीनें नहीं है। इसके चलते दुर्घटना में घायल और गरीब मरीजों को महंगी जांच के लिए निजी अस्पताल जाना पड़ता है।
जिले में रुद्रपुर स्थित जिला अस्पताल के अलावा सिविल अस्पताल खटीमा में सीटी स्कैन जांच की सुविधा मरीजों को मिलती है। बीते दस महीने में रुद्रपुर में 913 मरीजों के सिटी स्कैन किए गए हैं। इसके अलावा खटीमा में 110 मरीजों ने सुविधा का लाभ उठाया है। लेकिन उप जिला अस्पताल काशीपुर, सीएचसी बाजपुर, जसपुर, गदरपुर, किच्छा, सितारगंज और नानकमत्ता में मशीन नहीं है।