फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई बरामदे में सोया तो किसी ने मैदान में मिटायी थकान

Sat, 10 Nov 2018 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के बरामदे में थकान मिटाते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड चतुर्थ राज्य ओलंपिक खेलों में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार को खिलाड़ी पहुंचे। ऐन वक्त पर खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था नहीं होने के कारण खेल शुरू होने से पहले ही तैयारियों की पोल खुल गई। रुद्रपुर पहुंचे खिलाड़ियों को स्टेडियम के बरामदे और पुलिस लाइन के खुले मैदान में सोकर थकान मिटानी पड़ी। वहीं ठहरने की व्यवस्था प्रभावित होने के कारण एसोसिएशन पदाधिकारियों ने अब खिलाड़ियों को दो शिफ्टों में बुलाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


रुद्रपुर स्टेडियम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार दोपहर एसोसिएशन महासचिव डीके सिंह, एडीएम जगदीश कांडपाल, बीईओ रवि मेहता ने मैदान का निरीक्षण किया। खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था न हो पाने के कारण पुलिस लाइन और रुद्रपुर स्टेडियम के बरामदे में सुस्ताते नजर आये। देहरादून और उत्तरकाशी से आए बाक्सिंग खेल के खिलाड़ियों को स्टेडियम के बरामदे में दिन गुजारना पड़ा।  

एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह ने बताया कि 10 से 13 नवंबर तक होने वाले चतुर्थ उत्तराखंड राज्य ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग करने वाले करीब पांच हजार खिलाड़ियों की रहने की व्यवस्था राधास्वामी सत्संग भवन में होनी थी। लेकिन, ऐन वक्त पर राधास्वामी सत्संग भवन के प्रबंधन ने खिलाड़ियों को ठहराने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन

इस कारण महिला खिलाड़ियों की रहने की व्यवस्था किच्छा स्थित सूरजमल कॉलेज में की गई है। वहीं रुद्रपुर के जनता इंटर कालेज और गुरुद्वारे में पुरुष खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। वहीं फुटबाल खिलाड़ियों को 46वीं वाहिनी में ठहराया जाएगा। बताया कि ठहरने की व्यवस्था प्रभावित होने से अब खिलाड़ियों को दो शिफ्टों में बुलाया गया है। 
 
देहरादून के मुक्केबाजों को आराम करने को मिला पतला सा गद्दा
रुद्रपुर। खिलाड़ियों की रहने की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण खिलाड़ी काफी परेशान रहे। देहरादून के मुक्केबाजों को स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल के आगे बरामदे में पड़े एक पतले से गद्दे में अपनी यात्रा की थकान मिटानी पड़ी। देहरादून से पहुंचे बॉक्सर हिमांशु सुलंकी ने कहा कि वह रात में यात्रा करके सुबह छह बजे स्टेडियम पहुंचे। जब उन्होंने जिला क्रीड़ाधिकारी रशिका सिद्दीकी से ठहरने की व्यवस्था के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रहने की व्यवस्था उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन ने की है। ऐसा कहकर वह चली गई। बॉक्सिंग टीम मैनेजर विशाल सिंह ने यात्रा से सभी खिलाड़ी थके हुए हैं। थकान दूर न होने से उनका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें