फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पीटने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई, मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं...

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तरप्रदेश से सटे डिबडिबा गांव निवासी टेंपो चालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों का आरोप है कि एक टेंपो चालक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे पीटा। पुलिस से शिकायत की तो कार्रवाई नहीं हुई। इस पर बेटा घर के बाहर टेंपो में एक नोट लिखकर गया है जिसमें लिखा है कि पुलिस ने पीटने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की, इसलिए वह आत्महत्या करने जा रहा है।
विज्ञापन

सोढ़ी काॅलोनी डिबडिबा बिलासपुर रामपुर निवासी रमेश चंद मिश्रा परिजनों के साथ रंपुरा चौकी पहुंचे और शिकायती पत्र साैंपा। बताया कि उनका बेटा पुनीत कुमार मिश्रा दिनेशपुर-रुद्रपुर रूट पर टेंपो चलाता था। 14 दिसंबर को संजयनगर खेड़ा निवासी टेंपो चालक ने रंजिशन साथियों के साथ उनके बेटे को पीटा। जहां से भागकर उसने अपनी जान बचाई। इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इससे वह परेशान था।
15 दिसंबर की शाम घर से दवा लेने की बात कहते हुए गया लेकिन देर रात तक नहीं पहुंचा। घर के बाहर टेंपो में एक नोट मिला था जिसमें उसने आरोपियों पर कार्रवाई न होने व आत्महत्या करने जा रहा हूं की बात लिखी थी। रमेश चंद मिश्रा ने पुलिस से बेटे को खोजने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
परिजनों ने पुलिस चौकी में पहुंचकर शिकायत की है। युवक की तलाश शुरू कर दी है। - प्रशांत कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें