रुद्रपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों की ओर से रुद्रपुर और जसपुर में दुकानों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीमों ने पापड़, सेंधा नमक और कुट्टू के आटे के नौ सैंपल लिए। इन्हें जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेजा है।
बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार ने जसपुर में दुकानों में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने दुकानों से एक सेंधा नमक, एक आलू पापड़, एक कुट्टू के आटे का सैंपल लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या ने दुकानों का निरीक्षण कर दो गुलशन व्रत आटा, दो अमर कुट्टू आटा, एक पन्सारी कुट्टू आटा, एक दीपक कुट्टू आटा के सैंपल जांच के लिए एकत्र किए।
उपायुक्त कुमाऊं राजेंद्र सिंह कठायत, जिला अभिहीत अधिकारी डॉ. प्रकाश फुलारा ने खुले और संदिग्ध कुट्टू के आटे की बिक्री नहीं करने की हिदायत दी।