फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एसटी बहुल गांवों में 127.37 लाख से बनेंगी नौ सड़कें

Wed, 01 Apr 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। शासन ने सितारगंज के एसटी बहुल गांवों में नौ सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी है। शासन ने इसका जीओ जारी करते हुए 127.37 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की है। स्थानीय खंड विकास अधिकारी को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि सितारगंज के गांव सिसौना में मेन रोड से संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 14.50 लाख, गांव सिसौना-मजरा में टाइल्स रोड के लिए 14.68 लाख, गांव नकुलिया में मेन रोड से जीत सिंह के घर तक टाइल्स रोड निर्माण के लिए 14.56 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।
इसी तरह गांव नकुलिया में ही मेन रोड से सचिन, रूप सिंह आदि के घर तक टाइल्स रोड के लिए 14.85 लाख, गांव नकुलिया में ही मेन रोड से मुल्लो देवी के घर तक सड़क निर्माण के लिए 14.85 लाख, गांव तुर्कातिसौर में ह्यूम पाइप पुलिया निर्माण के लिए 10.14 लाख की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि गांव तुर्कातिसौर में मेन रोड से राजेंद्र के घर तक सड़क निर्माण के लिए 14.68 लाख, गांव करघटा में मेन रोड से रंजीत सिंह के घर तक सड़क निर्माण के लिए 14.66 लाख, गांव चौमेला में मेन रोड से श्यामलाल के घर तक सड़क निर्माण के लिए 14.56 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें