फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को झटके देंगे एनएच के गड्ढे

Tue, 03 Nov 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नानकमत्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। राष्ट्रीय राजमार्ग-125 गड्ढों में तब्दील हो गया है। चौड़ीकरण के लिए सड़क किनारे खुदाई तथा सड़क में गहरे गड्ढों से यात्रियों की जान जोखिम में हैं। मुख्यमंत्री, सांसद एवं जिलाधिकारी के गड्ढों को पाटने के आदेश को भी विभागीय अधिकारियों ने पलीता लगा दिया है।
विज्ञापन

सितारगंज से खटीमा तक राष्ट्रीय राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। वाहन चालक की जरा सी चूक दुर्घटना का  सबब बन रही है। नानकमत्ता में उत्तर भारत के प्रसिद्ध दीपावली मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर मुख्यमंत्री हरीश रावत, सांसद भगत सिंह कोश्यारी के साथ ही जिलाधिकारी डा. पंकज पांडेय ने एनएच अफसरों को 15 दिन में गड्ढे भरने का आदेश दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
नौ नवंबर से शुरू होने वाले दीपावली मेले में देश-विदेश के श्रद्धालु पंहुचते हैं। मार्ग की दुर्दशा के चलते जहां उन्हें यातायात की समस्या से दो चार होना  पड़ेगा। वहीं, जानलेवा दुर्घटना की भी आशंका बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो फाइल-02एसटीजी04पी
-फोटो लाइन-नानकमत्ता में सितारगंज को जाने वाली सड़क में बने गड्ढे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें