फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच घोटाले में नौ अफसरों के घर छापामारी

Thu, 15 Jun 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनएच-74 घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी ने बुधवार को जिले में नौ अधिकारियों के आवासों पर छापामारी कर जरूरी दस्तावेज कब्जे ले लिए। एसआईटी दस्तावेजों की जांच पड़ताल के बाद अपनी रिपोर्ट तैयारी करेगी। इसके साथ ही एसआईटी ने मामले से जुड़े कई काश्तकारों और कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए। मंगलवार को टीम ने इन सभी को नोटिस भेजा था।  
विज्ञापन

    
एनएच-74 घोटाले में जांच कर रही एसआईटी ने मंगलवार को जहां मामले से जुड़े 46 काश्तकारों को नोटिस भेजकर बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था, वहीं बुधवार को मामले में शामिल जिले भर के नौ अधिकारियों के आवास और प्रतिष्ठान पर एक साथ छापेमारी कर डाली। पूर्व कुमाऊं आयुक्त डी सेंथिल पांडियन की ओर से की गई जांच में दोषी पाए जाने के बाद निलंबित किए गए पीसीएस अधिकारी और एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला के सरकारी आवास पर सुबह करीब पौने दस बजे छापा मारा। सवा दो घंटे तक पूछताछ के बाद टीम ने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया। मामले की विवेचना कर रहे सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार के अनुसार शुक्ला के सरकारी आवास पर छापेमारी के दौरान कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं जिनकी गहनता से जांच पड़ताल करने के बाद जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी। किसी तरह की नगदी या अन्य सामान फिलहाल उनके आवास से बरामद नहीं हुआ है। 

सीओ ने बताया कि एक ही समय में एसआईटी द्वारा देहरादून में निलंबित एसडीएम डीपी सिंह, सितारगंज में रिटायर्ड पेशकार राम जगदीश राणा, सिसईखेड़ा नानकमत्ता में रिटायर्ड पेशकार शेर सिंह राणा, काशीपुर में तत्कालीन पेशकार दयासागर, काशीपुर में पूर्व पेशकार भुवन प्रकाश तिवारी, पूर्व पेशकार विजेंद्र सिंह, बाजपुर में निलंबित कानूनगो चंद्रपाल सिंह, कालाढूंगी में पेशकार संतोश कुमार के आवास पर छापेमारी कर आवश्यक दस्तावेज जुटाये गए। यहां से मिले दस्तावेजों की भी एसआईटी की ओर से जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी      
विज्ञापन


काश्तकारों और कर्मचारियों के लिए बयान      

एनएच 74 घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी ने बुधवार को नौ अधिकारियों के घरों में छापेमारी करने के साथ ही मामले से जुड़े काशीपुर, बाजपुर, जसपुर और सितारगंज के काश्तकारों और एसडीएम स्टाफ के बयान भी दर्ज किए। मंगलवार को इन सभी को बयान दर्ज करने को बुलाने के लिए एसआईटी टीम द्वारा धारा 160 के तहत नोटिस भेजा गया था। एसएसपी कार्यालय के बंद सभागार में काश्तकारों से सुबह करीब 11 बजे से शुरू हुई पूछताछ देर रात तक चली। इस बारे में एसएसपी डॉ. सदानंद दाते का कहना है कि घोटाले की जांच कर रही एसआईटी द्वारा प्रथम चरण में काशीपुर, जसपुर और सितारगंज तहसील में वाद से संबंधित कृषक, एसएलओ और एसडीएम स्टाफ को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दूसरे चरण में गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, खटीमा तहसीलों से जुड़े मामलों की जांच के लिए बयान दर्ज किए जाएंगे। ब्यूरो

एसडीएम कार्यालय के तीन कर्मियों से टीम ने की पूछताछ

एनएच 74 व 125 के भूमि अधिग्रहण घोटाले के मामले में एसडीएम के कर्मचारियों को जिला मुख्यालय बुलाकर अधिकारियों ने पूछताछ की। एसडीएम कार्यालय के वर्तमान पेशकार नीरज कुमार सिरसवाल, राजस्व अहलमद मनोज शर्मा मोनू व तत्कालीन पेशकार शेर सिंह राणा बुधवार को जिला मुख्यालय तलब किए गए। जांच टीम के अधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. सदानंद दाते, अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा व अन्य अफसरों ने उनसे पूछताछ की। एनएच घोटाले की सीबीआई जांच को हरी झंडी मिलने के बाद यह मामला फिर तूल पकड़ गया है। माना जा रहा है कि जिले भर के तमाम अधिकारी व कर्मचारी इस मामले में नप सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें