फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखबारों की कटिंग नहीं साक्ष्य

Sat, 19 Mar 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
पीएस राणा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राज्य आंदोलनकारियों के साथ बैठक में एसडीएम ने आंदोलनकारी चिन्हीकरण के लिए शासनादेश की जानकारी देकर स्पष्ट किया कि अखबारों की कटिंग के सबूत आंदोलनकारी चिन्हीकरण के लिए मान्य नहीं है। 
विज्ञापन


आंदोलनकारियों ने खटीमा के समान ही पूर्व में घोषित किए जा चुके आंदोलनकारियों के साक्ष्य के आधार पर चिन्हित करने की मांग की है। शुक्रवार को एसडीएम पीएस राणा की अध्यक्षता में आंदोलनकारी चयन समिति की बैठक हुई। 

जिसमें सीओ जीसी टम्टा, सरकारी अस्पताल के डाक्टर, एलआईयू प्रभारी मौजूद थे। एसडीएम ने बताया वही व्यक्ति पात्र होगा जिसका नाम एलआईयू के रिपोर्ट में, पुलिस के अन्य अभिलेखों में, पुलिस में प्रथम सूचना, अस्पताल संबंधित रिपोर्ट, ऐसे अन्य अभिलेखों पर आधारित सूचनाएं जिनकी प्रमाणिकता की डीएम पुष्टि करेगें। 
विज्ञापन


सरकार द्वारा राज्य आंदोलनकारी घोषित करने के लिए रखी गई शर्तों पर आंदोलनकारी क्षुब्ध नजर आए। वहां पर अर्चना लोहनी, ज्ञानेंश वर्मा, सचिन नाडिग, मुशर्रफ हुसैन, जितेंद्र सरस्वती, अरुण पंत, विरेंद्र शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें