बाजपुर। रामराज रोड पर दो पक्षों में लाठियां चल गईं। इसमें एक पक्ष से दो लोग घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
बृहस्पतिवार को दशहरा देखने आए गांव गंगापुर निवासी मनदीप सिंह, गांव बन्नाखेड़ा सनी निवासी महेश रामराज रोड पर एक दुकान के सामने पकौड़ी खा रहे थे। तभी करीब दस लोग लाठी डंडे लेकर आ धमके। आरोपियों ने मनदीप सिंह पर हमला कर दिया। उसका साथी महेश ने बचाने की कोशिश की। इस पर आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। मनदीप और उसका साथी महेश घायल हो गए। लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया। घायलों की ओर से कोतवाली में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
.................
पेड़ों को लेकर दो पक्षों में विवाद, तीन लोग घायल
बाजपुर। गांव कनौरी में खेत पर लगे पड़ों को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल गए। इसमें दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया। दो घायलों को रुद्रपुर अस्पताल भेजा गया है।
गांव कनौरी निवासी कौशल्या देवी ने पुलिस चौकी दोराहा में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को उसका पति दिनेश और देवर विजय घर पर बैठे थे। तभी प्रधान के घर से बुलाने के लिए कुछ लोग उनके घर पहुंचे। इस पर उसके पति और देवर खेत पर चले गए। इस दौरान पेड़ों के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई, जिस पर आरोपियों ने उसके पति दिनेश और देवर विजय को लाठी, सरिया और तलवार से हमला कर दिया। इससे उसके पति और देवर के गंभीर चोट आई है। घायलों का रुद्रपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस चौकी प्रभारी रमेश बेलवाल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है। एक पक्ष से दो लोगों को चोट आई है। जबकि दूसरे पक्ष से लाखन सिंह को चोट लगी है। मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। संवाद