फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर जिला पदाधिकारियों की सूची जारी, 20 लोगों को मिला पदों का दायित्व

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

- जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने जारी की सूची


काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से काशीपुर के 20 जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। चयनित पदाधिकारियों की सूची जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने जारी की है। सोशल मीडिया पर चयनित पदाधिकारियों को बधाई देने के सिलसिला शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


शनिवार को काशीपुर जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने बताया की उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की सहमति के उपरांत जिला काशीपुर के जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इसी के चलते मोहन सिंह बिष्ट, लवीश अरोरा, शशि शर्मा, विनीत चौहान, सृष्टि बंसल, चंकित हुड़िया को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही, सुशील शर्मा, अमित सिंह को जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार सीमा सरकार, बिट्टू चौहान, संजीव जाटव, रजत सिंह सिद्धू, विपिन अरोरा, सुषमा सैनी को जिला मंत्री के कार्यभार का दायित्व सौंपा गया है। जिला कोषाध्यक्ष राजीव ठकराल और जिला कार्यालय मंत्री मनोज मनराल को बनाया गया है। इसी क्रम में जिला मीडिया संयोजक योगेश पानू, जिला आईटी संयोजक पंकज पाती, जिला सोशल मीडिया संयोजक जगवीर मीणा और जिला सोशल मीडिया सह संयोजक तरुण वर्मा को नियुक्त किया गया है। सभी पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष मनोज पाली सहित पार्टी के अन्य सदस्यों ने बढ़ाई दी है। ब्यूरो
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें