फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गलत इंजेक्शन से नवजात की हालत बिगड़ने का आरोप

Sat, 22 Nov 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। जिला उप अस्पताल में तैनात एएनएम के गलत इंजेक्शन लगाने से नवजात शिशु की हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए रुद्रपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर छह निवासी सोनी पत्नी रोहित ने बताया कि उसकी देवरानी कंचन ने 27 सितंबर को जिला उप अस्पताल सितारगंज में एक शिशु को जन्म दिया था। 12 नवंबर को वह शिशु को लेकर अस्पताल गई थी। वहां तैनात एएनएम ने शिशु के दो हाथ और दो जांघों पर कुल चार टीके लगाए। टीके लगाने के दिन से शिशु के इंजेक्शन की जगह से रक्तस्राव शुरू हो गया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन घबराकर उसे वापस अस्पताल ले गए। वहां स्वास्थ्य कर्मी ने महज औपचारिकता निभाकर शिशु को वापस घर भेज दिया।
इसके बाद परिजनों ने उसे रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एनआईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि एएनएम के गलत इंजेक्शन लगाने की वजह से शिशु की हालत गंभीर हो गई। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर एएनएम के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वर्जन

परिजनों की ओर से शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी। गलती पाए जाने पर आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. कुलदीप यादव, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें