फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मेडिकल काॅलेज में ट्रेडमिल जांच की जगी उम्मीद, औपचारिकताएं पूरी

Sat, 22 Nov 2025 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। हृदय रोग से जूझ रहे मरीजों को ट्रेडमिल जांच (टीएमटी) के लिए निजी अस्पतालों औरबाहर राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। हृदय रोगियों की आधुनिक और सटीक जांचों के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में ट्रेडमिल जांच सेटअप स्थापित किया जा रहा है। उम्मीद है कि अगले साल के मार्च तक स्वास्थ्य सुविधा मरीजों को मिलने लगेंगी।
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधन की ओर से इस जांच के संबंध में लगभग सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं हैं। इसके लिए मेडिकल कॉलेज के कार्डियक विभाग में हाईटेक ट्रेडमिल मशीन स्थापित करने को लेेकर मानक के अनुसार कक्ष भी तैयार कर लिया गया है। इसके बाद आधुनिक ट्रेडमिल मशीन को कक्ष में स्थापित कर दिया जाएगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों के अनुसार टीएमटी की सुविधा उन मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है जो हृदय रोग से लंबे समय से ग्रस्त हैं। यह जांच उनके लिए बेहद जरूरी होती है, लेकिन अस्पतालों में इस जांच के उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को महंगे रेटों पर निजी अस्पतालों में विवश होकर यह जांच कराना पड़ता है।
इससे पूर्व रुपरेखा के अनुसार आगामी जनवरी माह में ही इस जांच की सुविधा की शुरुआत होनी थी लेकिन तकनीकी कारणों से अब इसे मार्च तक स्थापित करने की योजना बनाई गई है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस मशीन के जरिए सटीक और प्रभावी जांच होती है। इस मशीन से जांच के लिए मरीज को ट्रेडमिल पर चलाया जाता है। जिससे मरीज की धड़कन और शरीर की अन्य जरूरी गतिविधियों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

कोट
हार्ट की मरीजों की सटीक जांच के लिए मशीन को स्थापित कराया जा रहा है। यह मशीन अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। जांच से हृदय की क्षमता का सटीक आंकलन करने में विशेषज्ञ और बेहतर उपचार कर सकेंगे। 12 स्ट्रिप वाली इस मशीन से मरीजों को महज कुछ घंटे में ही रिपोर्ट मिल जाएगी और तेजी से उपचार शुरु हो जाएगा। - डॉ. केदार सिंह शाही, जनरल सर्जरी विभागाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें