काशीपुर। रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट का 23वां अधिष्ठापन समारोह रविवार रात रामनगर रोड स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। क्लब के मंडलाध्यक्ष रो. किशोर कतरू ने नई टीम को शपथ दिलाई।
समारोह में क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रो. सुरेंद्रपाल सिंह ने निवर्तमान अध्यक्ष कैलाश सहगल से जबकि सचिव विनय अरोरा ने निवर्तमान सचिव एसके मित्तल से कार्यभार ग्रहण किया। समारोह में रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गर्वनर (नॉमिनी) पवन अग्रवाल, रोटरी के निवर्तमान अध्यक्ष सहगल, निवर्तमान सचिव मित्तल भी शामिल रहे। नए अध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने आगामी योजनाओं के बारे में बताया। क्लब ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को स्वेटर दिए। इस मौके पर क्लब के न्यूज लैटर कर्मपथ का विमोचन भी किया। वहां रो. डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ. इला मेहरोत्रा, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, रो. देवेंद्र जिंदल, आलोक प्रकाश, राज मेहरोत्रा, विनय शंकर, डॉ. नरेश मेहरोत्रा, अनिल घई, अनुराग सिंह, दीप मेहरोत्रा, डॉ. रवि सहोता आदि थे।