फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई रेल लाइन के सर्वे में बंजर और वन भूमि को करें शामिल

Sat, 30 Jun 2018 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
विज्ञापन
रेल ट्रेक - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
 डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने लालकुआं-शक्तिफार्म-जेल कैंप-सितारगंज-खटीमा तक नई रेल लाइन बिछाने को लेकर रेलवे की ओर से होने वाले प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की। शुक्रवार को कैंप कार्यालय में रेलवे अधिकारियों के साथ हुई बैठक में डीएम ने कहा कि यह कार्य जनहित का है, लिहाजा रेलवे विभाग इस कार्य को प्राथमिकता से लेते हुए नई लाइन की लोकेशन सर्वे का कार्य शीघ्र करे। 
उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन का निर्माण कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। सर्वे में इस बात का ध्यान रखा जाए कि रेलवे ट्रैक के लिए अधिक से अधिक भूमि वन विभाग और बंजर भूमि का इस्तेमाल ही किया जाए। जरूरत पड़ने पर ही कृषि भूमि का चयन किया जाए। इस नई रेल लाइन के बनने से जहां लोगों को यातायात की सुविधा मिलेगी, वहीं सितारगंज (सिडकुल) के उद्यमियों को भी इसका फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने रेलवे विभाग के अधिकारियों से कहा कि लालकुआं में जो क्षेत्र नैनीताल जिले में पड़ता है, उसके लिए डीएम नैनीताल से भी संपर्क किया जाएगा। रेलवे के अधिशासी अभियंता निर्माण शाखा पीलीभीत एके सिंह ने बताया कि सितारगंज से खटीमा तक नई लाइन का एलाइंमेंट पूर्व में मंजूर किच्छा-सितारगंज-खटीमा के एलाइंमेंट पर ही होगा। लालकुआं-शक्तिफार्म-सितारगंज-जेल कैंप नई लाइन के सर्वे के लिए मुख्यालय की ओर से कार्यवाही की जा रही है। कहा कि अगस्त 2018 तक टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और दिसंबर 2018 तक वास्तविक एलाइंमेंट करा लिया जाएगा। समीक्षा बैठक में एडीएम प्रताप सिंह शाह, एसएलएओ एनएस नबियाल, एसडीएम सितारगंज निर्मला बिष्ट, एसडीएम किच्छा नरेश दुर्गापाल भी मौजूद रहे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें