फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आईओसी लगाएगा पेट्रोल पंप, नगर निगम करेगा संचालन

Sat, 13 Sep 2025 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
निगम ने कंपनी को भेजा जमीन का स्वीकृति पत्र
विज्ञापन

रुद्रपुर। नगर निगम की आय में इजाफा करने के मकसद से पेट्रोल पंप लगाने की कवायद की जा रही है। निगम ने किच्छा बाईपास रोड पर स्थित सवा एकड़ से अधिक जमीन पर पंप लगाने का सहमति पत्र इंडियन ऑयल (आईओसी) को दे दिया है। अब कंपनी जमीन पर पंप लगाएगी और इसका संचालन नगर निगम करेगा।
नगर निगम की ओर से आय के स्रोत बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। इसके लिए निगम खाली पड़ी जमीनों का उपयोग कर रहा है। निगम ने किच्छा बाईपास रोड पर पुरानी तहसील के पास और पहाड़गंज में खाली पड़ी जमीन पर पेट्रोल पंप लगाने के लिए आईओसी से संपर्क किया था। इस पर कंपनी अधिकारियों ने दोनों जगहों का निरीक्षण किया था और पंप लगाने के लिए उपयुक्त माना था। इसके बाद अब निगम की ओर से जमीन का सहमति पत्र कंपनी को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर विकास शर्मा ने बताया कि पहले चरण में किच्छा बाईपास पर सवा एकड़ जमीन पर आईओसी पंप लगाएगा। इसका संचालन निगम करेगा और पंप में होने वाली बिक्री पर निगम को कमीशन मिलेगा। पंप पर ईवी चार्ज स्टेशन और सीएनजी का भी पंप होगा। किच्छा बाईपास रोड पर कोई पेट्रोल पंप भी नहीं है। बताया कि पंप के बाद बची जमीन पर दुकानें बनाने पर विचार किया जाएगा। कोशिश है कि जल्द से जल्द कंपनी पंप लगाने का काम शुरू कर दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें