खटीमा। युवा खेलकूद कल्याण विभाग की ओर से खटीमा में बच्चों के लिए नया पार्क बनाया गया। इसमें बच्चों के खेलने और झूला-झूलने की सुविधा है। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने नवनिर्मित पार्क का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देश पर और जनता की मांग पर खटीमा के पुराने शहीद स्थल के पास स्थित पार्क में बच्चों के लिए पार्क बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि एसडीएम कार्यालय के बाहर और मेलाघाट रोड के सामने दो पार्कों के निर्माण किए गए हैं। वहां पर सभासद विश्वनाथ यादव, मनोज वाधवा, विजय कुमार नईम अंसारी, अर्पित कॉलोनी आदि थे।