फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में न्यूरो विभाग खाली: मरीजों की कतार, विशेषज्ञों की कमी से लोगों को रेफर करने की मजबूरी

Wed, 28 Oct 2026 12:38 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में न्यूरोलॉजिस्ट और न्यूरो फिजिशियन के सभी पद खाली हैं। न्यूरोसर्जन, न्यूरो-रेडियोलॉजिस्ट व न्यूरो-एनेस्थेटिस्ट के पद भी रिक्त हैं, जिससे स्ट्रोक, मिर्गी व माइग्रेन के मरीजों को हल्द्वानी या हायर सेंटर रेफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
रुद्रपुर में स्थित मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में न्यूरो विभाग भगवान भरोसे चल रहा है। कॉलेज में न्यूरोलॉजिस्ट और न्यूरो फिजिशियन का एक भी पद भरा नहीं है। इससे ब्रेन स्ट्रोक, मिर्गी, माइग्रेन और नसों के मरीजों को हल्द्वानी या हायर सेंटर रेफर करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में न्यूरोलॉजिस्ट और न्यूरो फिजिशियन के सभी पद खाली पड़े हैं। इसके अलावा न्यूरोसर्जन, न्यूरो-रेडियोलॉजिस्ट और न्यूरो-एनेस्थेटिस्ट के पद भी रिक्त हैं।

विज्ञापन


ओपीडी में रोजाना 30 से 40 न्यूरो के मरीज पहुंच रहे हैं, विशेषज्ञ न होने से उन्हें सिर्फ प्राथमिक उपचार देकर रेफर किया जा रहा है। मरीजों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने अब शासन को पत्र भेजा है। पत्र में न्यूरो विभाग से जुड़े सभी रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की गई है ताकि मेडिकल कॉलेज में ही न्यूरो की जांच ईईजी, ईएमजी और इलाज की सुविधा शुरू हो सके। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि शासन स्तर से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने पर ही तराई के मरीजों को राहत मिल पाएगी। अभी इमरजेंसी में आए गंभीर स्ट्रोक के मरीजों को भी समय पर विशेषज्ञ उपचार नहीं मिल पा रहा है।

न्यूरो विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है। न्यूरोलॉजिस्ट, न्यूरो फिजिशियन समेत न्यूरो से जुड़े अन्य रिक्त पदों को भरने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। पद भरते ही मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। -डॉ. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें