फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather : काशीपुर में बिजली गिरने से भतीजे की मौत, चाचा गंभीर

Mon, 11 May 2020 03:24 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
काशीपुर निजी अस्पताल की आइसीयू में भर्ती घायल का इलाज करता स्टाफ। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

ग्राम चौखंडी टांडा स्वार रामपुर निवासी अंग्रेज सिंह (28) पुत्र निर्मल सिंह की घर के पास गौशाला है। रविवार की दोपहर अंधड़ में टीन उड़ गई। वह अपने भतीजे लकी (14) पुत्र हरपाल सिंह को साथ लेकर गौशाला पर पन्नी डाल रहा था।

विज्ञापन


अचानक दोनों के ऊपर बिजली गिर गई। जिससे दोनों गम्भीर रुप से झुलस गए। परिजन उन्हें निजी वाहन से चामुंडा मंदिर स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जंहा डॉक्टर ने लक्की को मृत घोषित कर दिया।

जबकि घायल अंग्रेज को अस्पताल में भर्ती कर लिया। उसे आईसीयू में रखा गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर रामपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक ने अपने पीछे पिता, माता शीतल, भाई गोलू को छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें