मोहल्ले की दुकानों पर बिक रहा प्रतिबंधित तेजाब
गली मोहल्ले की दुकान पर प्रतिबंधित तेजाब धड़ल्ले से बिक रहा है। प्रशासन ने पिछले कई साल से इन दुकानों पर कार्रवाई तक नहीं की। गली मोहल्लों में युवक देर रात तक बैठक कर गप्पे मारते हैं। कई बार उनमें बहस और टकराव हो जाता है। शुक्रवार की एसिड अटैक घटना इसी का नतीजा है। सूचना के बाद पुलिस ने मोहल्ले में छानबीन के नाम पर महज खाना पूर्ति ही की। पीड़ित आसिफ की आंख में तेजाब पड़ने से हालत चिंताजनक बनी हुई है।
पुलिस ने उन्हें तेजाब अटैक घटना की सूचना नहीं दी है। मीडिया कर्मी से घटना का पता चला है। प्रतिबंधित तेजाब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए शीघ्र ही ड्रग्स टीम के साथ छापामारी अभियान चलाया जाएगा।
- सीमा विश्वकर्मा, एसडीएम जसपुर।