खटीमा। महेंद्र नगर कंचनपुर, नेपाल में शुक्रवार को मानसखंड लोक संस्कृति सम्मेलन और लिटिल बुद्ध अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें भारत और नेपाल के कई साहित्यकारों की उपस्थिति रही।
भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक और साहित्यिक योगदान के लिए राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय खटीमा के शिक्षक व कवि राम रतन यादव को नेपाल-भारत साहित्य सेतु सम्मान से सम्मानित किया गया।