फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
फोटो बाजपुर के एक निजी अस्पताल में नवजात की मौत के बाद जांच करते एसएसआई देवेंद्र गौरव। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। रामपुर रोड स्थित एक अस्पताल में नवजात की मौत होने के बाद परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को गांव केशोवाला निवासी अर्जुन ने अपनी पत्नी लक्ष्मी को एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराया था। मंगलवार सुबह सात बजे लक्ष्मी ने एक शिशु को जन्म दिया। कुछ देर बाद नवजात की मृत्यु हो गई। अस्पताल में मौजूद स्टाफ से पूछने पर परिजनों को कोई संतोषजनक जवाब नही मिला। इसके बाद परिजनों ने हंगामा काटा। सूचना पर एसएसआई देवेंद्र गौरव ने टीम के साथ अस्पताल पहुंचकर मामला शांत कराया। इधर, अर्जुन ने अस्पताल में बिना डॉक्टर के प्रसव कराने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें