फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीन क्लब ने अल्केमिस्ट को हराया

विज्ञापन
खटीमा के अल्केमिस्ट स्कूल में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किक्रेट मैच का शुभारंभ करते स्कूल ? - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। किक्रेट एसोसिएशन ऑफ चंपावत (सीएयू) की ओर से अल्केमिस्ट स्कूल में आयोजित 14 दिवसीय उत्तराखंड किक्रेट सीनियर लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन अल्केमिस्ट स्कूल चेयरपर्सन दिव्या रावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में नौ किक्रेट क्लब टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच नीन क्रिकेट क्लब चंपावत और अल्केमिस्ट के बीच खेला गया। नीन क्लब ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 40 ओवर में 393 रन बनाए। दीपक ने 146 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्केमिस्ट की टीम 128 रनों पर ढेर हो गई। अंपायर की भूमिका दीपक विश्नोई एवं पुष्कर सिंह ने निभाई। कोच भगवान सिंह बोरा ने बताया कि 25 अप्रैल तक किक्रेट लीग प्रतियोगिता चलेगी। प्रतियोगिता में उत्तराखंड सीनियर किक्रेट के लिए चयन होगा। वहां स्कूल प्रबंधक वीरेंद्र रावत, लक्ष्मण सिंह पाटनी, नीरज वर्मा, ब्लॉक प्रमुख टनकपुर रीपु धमन तड़ागी, कमल बिष्ट, सुमित भट्ट आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें