फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 जनवरी को नीलाम होगी श्रीश्याम पल्प एवं पेपर मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। तहसील प्रशासन ने राजस्व वसूली अभियान में तेजी लाते हुए एक बकायेदार पल्प एवं पेपर मिल बोर्ड की संपत्ति कुर्क कर ली है। विद्युत देय का करीब 5.39 करोड़ रुपये की वसूली के लिए इस मिल की नीलामी 29 जनवरी को होगी।
विज्ञापन

तहसील के राजस्व लेखाकार उर्वादत्त रिखाड़ी और तहसीलदार वीसी पंत ने बताया कि करीब 3.34 करोड़ का विद्युत देय चुकता न करने पर महुआखेड़ागंज स्थित सृष्टि स्टील इंडस्ट्रीज के खिलाफ साइटेशन जारी किया गया था। बकाया अदा न करने पर उक्त फर्म के खिलाफ धारा 73 की कार्रवाई कर उसकी संपत्ति कुर्क कर ली गई है। वहीं, इस फैक्टरी पर राज्य सहकारी बैंक का भी करोड़ों रुपये बकाया था। बैंक की ओर से वहां अपने गार्ड तैनात कर दिए गए हैं। इस पर तहसील से सृष्टि स्टील फैक्टरी के खिलाफ वसूली की फाइल वापस कर दी है। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद रोड स्थित श्री श्याम पल्प एंड पेपर बोर्ड पर भी विद्युत देय का पांच करोड़ 38 लाख 70 हजार 417 रुपये का बकाया है। संग्रह अमीन मो. नाजिम ने बताया कि इस मिल की खाता संख्या 272 रकबा 0. 635 हेक्टेयर भूमि कुर्क कर ली गई है। इस मिल की नीलामी के लिए 29 जनवरी की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन के पांच बड़े बकायेदार
नाम बकायेदार कुल राशि मद
1-श्री श्याम पल्प एंड पेपर बोर्ड, हरियावाला 5,38,70,417 रुपये विद्युत देय
2- उत्तरांचल आटो व्हीकल्स, रामनगर रोड 28,21,976 व्यापार कर
3- सोहन सिंह 31,15,136 बैंक ऋण
4- फइम अहमद 19,13,175 व्यापार कर
5- स्वास्तिक सीड्स इंडस्ट्रीज 17,50,000 व्यापार कर
6- शिव इंडस्ट्रीज कुंडा 13,06,391 व्यापार कर
7- इंदर सिंह 18,33,049 एनएच-74
8- सरदूल सिंह 7,77, 017 बैंक ऋण
9- नवप्रीत कौर 9,19,421 बैंक ऋण
10- दर्शना देवी 8,55,000 बैंक ऋण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें