काशीपुर। पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में क्रिकेट में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीईओ धीरेंद्र कुमार साहू एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय (प्रतिनिधि अध्यक्ष विमला गुड़िया पंडित गोविंद बल्लभ पंत शिक्षा समिति काशीपुर) रहीं। चयनित छात्र-छात्राओं में ऋषिका, अक्षरा यादव, प्रज्ञा राजभर, नेहा कुमारी, श्लोक रैक्वार को प्रशस्तिपत्र, मेडल, टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर चयनित छात्र श्लोक कुमार, तेलंगाना में 24 अप्रैल को होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। चारों छात्राएं अप्रैल माह के अंत में हरियाणा में होने वाली राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक डॉ. एसके शर्मा, उप प्रबंधक मनोज कौशिक, कोषाध्यक्ष संजय कचौरिया, डॉ. नीरज आत्रेय सीनियर साइंटिस्ट आईआईपी देहरादून ने बधाई दी। विद्यालय के अध्यापक कुमार अमित नारंग, प्रिया, ममता गौतम, राजू गौतम, गुलाब चंद, प्रगति शर्मा, अखिलेश कुमार, नितिन चौहान, बिंदिया, रूपाली शर्मा आदि मौजूद रहे।