रुद्रपुर। जिला जु-जित्सू संघ के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की जू-जित्सू टीम को आल इंडिया यूनिवर्सिटी जु-जित्सू प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए भोपाल रवाना किया। चुघ ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के खिलाड़ी अनुशासन, समर्पण और टीम भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लें तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कुमाऊं विश्वविद्यालय का नाम पूरे देश में रोशन करें। कोच ऋषि पाल भारती ने बताया कि 20 से 24 अप्रैल तक एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में प्रतियोगिता होगी। टीम में 13 महिला व 10 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं।