फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आएएन की छात्रा नंदिनी गुप्ता ने प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान

Wed, 30 May 2018 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
विज्ञापन
नंदिनी गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीबीएसई के 10वीं के सोमवार को घोषित परिणामों में ऊधम सिंह नगर के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। उत्तराखंड के दूसरे नंबर पर रुद्रपुर की छात्रा नंदिनी गुप्ता रही।  

विज्ञापन

रुद्रपुर के आरएएन पब्लिक स्कूल की छात्रा नंदिनी गुप्ता ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। विद्यालय के 143 विद्यार्थियों ने 69 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। जबकि 36 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। कोलंबस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदर्शन किया।

ओजस कांडपाल ने सर्वाधिक 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। जबकि छवि कलकल ने 96.2 प्रतिशत और एश्वर्या बिष्ट ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि इशिका राणा ने 95 प्रतिशत, उज्जवल सलूजा ने 94.8 व मीनाक्षी ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। हाईस्कूल की परीक्षा के लिए पंजीकृत सभी 76 विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। द ऑक्सफोर्ड अकादमी का दसवीं का रिजल्ट भी शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


सोनाली ने सर्वाधिक 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। जबकि वृंदा शर्मा ने 88.6 व संजना वी ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। रेनबो पब्लिक स्कूल का परीक्षा फल भी सौ प्रतिशत रहा। हिमांशु राना ने स्कूल टॉप किया। जबकि बीना गहतोड़ी और अपूर्वा रावत ने क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही 17 विद्यालयों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। हिमानी शर्मा ने 96.8, सार्थक सिंह ने 96.6 और संदेश राजपूत 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।

जवाहर नवोदय विद्यालय रुद्रपुर के आशीष बिष्ट ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। जबकि उज्जवल आनंद ने 95.4, विशाल कुमार ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।  सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल रुद्रपुर का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। आदित्य राज राणा ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरुष अरोड़ा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एवं सौम्या तिवारी ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर का भी दसवीं कक्षा का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। दिव्यांश गंगवार ने 98.4 अंक लेकर प्रथम स्थान, वर्णिका पंचाल ने 98.2 अंक लेकर द्वितीय स्थान व यश जिंदल ने 97.2 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। परीक्षा में कुल 235 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए ,जिनमें 39 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें