फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नंदाष्टमी झोड़ा, चांचरी व बौर नृत्य की रही धूम

Tue, 02 Sep 2025 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंंतनगर। शांतिपुरी में विभिन्न स्थानों पर आयोजित नंदाष्टमी मेलों में झोड़ा, चांचरी व बौर नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

शांतिपुरी नंबर-दो ढकानी में आयोजित नंदाष्टमी मेले में क्षेत्रीय विधायक तिलकराज बेहड़ और कांग्रेस नेता डॉ. गणेश उपाध्याय ने मंदिर में शीश नवाकर क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। लगातार हो रही भारी बारिश के बावजूद मेले में मां नंदा के भक्तों की भारी भीड़ रही। सत्संग आश्रम, शांतिपुरी नंबर चार, शीशम भुजिया बिन्दुखत्ता व शांतिपुरी नंबर पांच सूर्यनगर में भी नंदाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

ढकानी में आयोजित मेले में मंदिर के मुख्य नारायण कोरंगा, पंडित ललित मोहन जोशी, पुजारी बिशन सिंह कोरंगा, हयात सिंह, विनोद कोरंगा, बीएस कोरंगा, खीम सिंह मेहता व कल्याण सिंह मटियानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें