काशीपुर। क्षेत्र में 12 दिन के अंदर तीन बार गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज चुकी है। तीनों गोलीकांड में एक शिक्षक व एक पूर्व ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं बीते दिन एक पेपर मिल के ऑपरेटर की गोली मारकर हत्या करने से शहरवासी दहशत में हैं। पुलिस शिक्षक व पूर्व ग्राम प्रधान के हमलावरों को गिरफ्तार कर घटनाक्रम का खुलासा कर चुकी है।
20 अगस्त को कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र में श्री गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा नौ के छात्र ने शिक्षक की पिटाई से क्षुब्ध होकर भौतिक विज्ञान के शिक्षक गगनदीप सिंह कोहली पर तमंचे से फायर झोंक दिया था। इस गोलीकांड में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पुलिस ने आरोपी छात्र को घटना के दिन और बाद में ग्राम गुलजारपुर निवासी उसके पिता को 315 बोर के तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया था।
21 अगस्त की सुबह रंजिश में ग्राम ढकिया कला में पूर्व ग्राम प्रधान श्याम सिंह को बाइक सवारों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
रविवार रात जसवीर सिंह उर्फ टोनी की मोहल्ला नई बस्ती विजय नगर निवासी बाइक सवार तीन अमान, इमरान व फरदीन ने उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी।