गदरपुर के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में नानकशाही कैलेंडर दिखाते सिख युवक।
- फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। गुरुद्वारा सिंह सभा में आयोजित खालसा साजना दिवस वैशाखी के कार्यक्रम में पंथ प्रचारक व कथा वाचक भाई श्रेष्ठ सिंह ने मूल नानकशाही कैलेंडर को लागू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नानकशाही कैलेंडर को सन 2003 में श्री अकाल तखत साहिब अमृतसर से लागू कर दिया गया था लेकिन कुछ राजनीतिक दबाव के कारण इसे सन 2010 में रद्द कर दिया गया।
जिसके बाद सिख संगत ने स्वयं इस कैलेंडर को अपनाया व गुरुद्वारों में लागू करने की मांग की। भाई श्रेष्ठ सिंह ने कहा कि इस कैलेंडर में गुरु साहिबानों के गुरु पर्व साल में निर्धारित तिथि पर ही आएंगे, क्योंकि यह कैलेंडर सूरज के आधार पर वैज्ञानिक पाल सिंह पुरेवाल ने तैयार किया गया था।
जिसको सैकड़ों की गिनती में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियां अपना रही हैं। जिसके चलते सिख संस्था खालसा परिवार ने गुरुद्वारा दशमेश नगर आवास विकास रुद्रपुर और गुरुद्वारा हरगोविंद सर नवाबगंज में भी इस कैलेंडर को लागू करवा दिया गया है।