फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूलरभोज में घायल बाघिन को किया रेस्क्यू

विज्ञापन
जेसीबी पर बैठकर बाघिन को ट्रेंकुलाइज करते वनकर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
पीपल पड़ाव रेंज के जंगल से सटे तिलपुरी गांव के समीप घायल बाघिन की सूचना पर वन महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर केंद्रीय वन प्रभाग हल्द्वानी के निर्देश बाघिन के रेस्क्यू के लिए टीम गठित की गयी। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद बाघिन को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू किया गया। बाघिन को इलाज के लिए रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर में भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है बाघिन आपसी संघर्ष में घायल हुआ है।
विज्ञापन

बता दें, बुधवार हरिपुरा जलाशय के जीरो पॉइंट से कुछ मीटर पहले जलाशय भीतर तिलपुरी नंबर दो गांव से सटे जंगल में वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान सुबह तड़के बाघिन को नरकुल की झड़ियों में घायल अवस्था में देखा। टीम ने मामले की सूचना अधिकारियों को दी। डीएफओ तराई वन प्रभाग हल्द्वानी के निर्देश पर तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर एसडीओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बाघिन को ढूंढने के लिए जेसीबी मंगवाई और ट्रेंकुलाइज किया। छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाघिन को रेस्क्यू किया। बाघ को मौके पर प्राथमिक उपचार किया गया। बाद में बाघिन को इलाज के लिए रानीबाघ स्थित रेस्क्यू सेंटर में भेजा गया। बाघिन की उम्र चार वर्ष बताई जा रही है
बाघिन के घायल होने की वजह आपसी संघर्ष है। बाघ को रेस्क्यू करके इलाज के लिए रानीबाग रेस्क्यू सेंटर ले जाया जा रहा है। -ध्रुव सिंह मर्तोलिया, एसडीओ तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर।

गूलरभोज में बाघिन को रेस्क्यू करते वनकर्मी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें