फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नौकरी की तलाश में सितारगंज आए नैनीताल के युवक का सड़ा-गला शव मिला

Mon, 28 Apr 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिनों से फंदे पर लटका था शव, किराये के कमरे में रह रहा था
विज्ञापन


सितारगंज। रोजगार की तलाश में तीन महीने पहले नैनीताल से सिडकुल सितारगंज आए युवक का सड़ा गला शव शनिवार शाम किराये के कमरे में फंदे पर लटका मिला। तीन दिन से फंदे पर झूल रहा शव पूरी तरह से सड़-गल गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।


शनिवार शाम सिडकुल के निकट स्थित 90 एकड़ नामक स्थान पर कमरे से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसी दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे को खोला तो अंदर एक युवक का सड़ा गला शव मफलर से मकान की एंगल के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की पहचान देवेंद्र सिंह बिष्ट (23) पुत्र पूरन सिंह बिष्ट निवासी पटरानी, खनस्यूं, नैनीताल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र ने एक सप्ताह पहले ही मनोज सरदार का मकान किराये पर लिया था। कमरे में वह अकेला रहता था। सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई थान सिंह बिष्ट ने बताया कि देवेंद्र छह भाई-बहनों में वह सबसे छोटा था। रोजगार की तलाश में फरवरी में वह गांव के अपने एक साथी के साथ सिडकुल सितारगंज आया था। उसने बताया था कि वह सिडकुल में ही रहकर किसी फैक्टरी में नौकरी कर रहा था। करीब एक सप्ताह पहले उसका साथी वापस खनस्यूं आ गया। देवेंद्र भी गांव की एक शादी में शामिल होने के लिए घर आने वाला था लेकिन उससे पहले यह घटना हो गई। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें