फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर विधानसभा में कट गए 27 हजार वोटरों के नाम

Sun, 04 Oct 2026 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची की तस्वीर बदल गई है। 28,701 लोगों के नाम विलोपन के बाद विधानसभा में मतदाताओं की संख्या घटकर 1,35,989 रह गई है।
विज्ञापन

तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि एसआईआर से पहले विधानसभा में कुल 1,63,690 मतदाता पंजीकृत थे। आठ जून से सात जुलाई तक 9,500 से अधिक मकानों का सर्वे कराया गया। सर्वे के दौरान मृत, शिफ्टेड, डुप्लीकेट और अनुपस्थित पाए जाने पर 28,701 नाम काटे गए। इसके बाद 1,34,989 मतदाता बचे गए थे। 20 मई से पहले फार्म-6 भरकर नए वोटर जोड़े गए थे। दावा-आपत्ति के बाद 4,431 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए। इसके बाद संख्या बढ़कर 1,39,420 हो गई। तीन से 30 अगस्त तक 11 एआरओ ने प्रत्येक बूथ पर आपत्तियों की सुनवाई की। सुनवाई के बाद अंतिम प्रकाशन से पहले पुनः जांच में 3,431 नाम और हटाए गए। अब काशीपुर विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या 71,313 जबकि महिला मतदाता 64,674 हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या दो है। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि एसआईआर के दौरान सबसे अधिक नाम दोहरे पंजीकरण और लंबे समय से क्षेत्र से बाहर शिफ्ट होने के कारण कटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें