फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KHATIMA: नागा रेजिमेंट के जवान की ड्यूटी के दौरान मौत, लद्दाख में ली अंतिम सांस; खटीमा का रहने वाला था संतोष

Mon, 18 Mar 2024 01:25 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

नागा रेजिमेंट के एक जवान का शनिवार रात ड्यूटी के दौरान लेह (लद्दाख) में आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि जवान की मौत हृदयगति रुकने से हुई है। सोमवार को जवान का पार्थिव शरीर घर लाया जाएगा।

 
विज्ञापन
नागा रेजिमेंट के जवान की ड्यूटी के दौरान मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागा रेजिमेंट के एक जवान का शनिवार रात ड्यूटी के दौरान लेह (लद्दाख) में आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि जवान की मौत हृदयगति रुकने से हुई है। सोमवार को जवान का पार्थिव शरीर घर लाया जाएगा।

खटीमा के पचौरिया गांव निवासी संतोष कुमार जोशी (46) पुत्र कृष्णनंद जोशी सेना 2 नागा रेजिमेंट में हवलदार थे। उनकी तैनाती लद्दाख में थी। 12 फरवरी 2024 को अवकाश के बाद वह ड्यूटी पर गए थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही गांव भर में शोक की लहर दौड़ गई। जवान के निधन की सूचना कंपनी कमांडर ने फोन पर परिजनों को दी।

ये पढ़ें- महंगाई की मार: कहीं इतिहास ना बन जाए चैती मेला, सरकारी होने के बाद से हर साल बढ़ रहे टैंडर के दाम

परिजनों ने बताया कि संतोष 29 नवंबर 1999 रानीखेत में भर्ती हुए थे। नवंबर 2025 को वह सेवानिवृत्त होने वाले थे। जवान के घर में पत्नी माया जोशी, पुत्र मयंक और नवल हैं। दोनों पुत्र खटीमा के एक निजी स्कूल में 12वीं और 10वीं में पढ़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें