फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता संग्राम 2024: चुनाव को लेकर बैठक, चुनाव प्रचार की सामग्रियों में सिंगल यूज प्लास्टिक रहेगा प्रतिबंधित

Mon, 18 Mar 2024 12:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में डीएम उदयराज सिंह ने कहा है कि चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के साथ ही उसमें सभी वर्गों की भागीदारी होनी है। जिले में 21 जोन, 119 सेक्टर बनाने के साथ ही 732 बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन
रुद्रपुर में पत्रकार वार्ता करते डीएम उदयराज सिंह व एसएसपी मंजूनाथ टीसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम उदयराज सिंह ने कहा है कि चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के साथ ही उसमें सभी वर्गों की भागीदारी होनी है। जिले में 21 जोन, 119 सेक्टर बनाने के साथ ही 732 बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाएगी। 10 हजार कार्मिक चुनाव को सम्पन्न कराएंगे। कहा कि चुनाव में प्लास्टिक की प्रचार सामग्री पर पाबंदी है।

विज्ञापन


रविवार को कलक्ट्रेट में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि सुगम एप से चुनाव संबंधी अनुमतियां दी जाएंगी। सी विजिल एप में दर्ज होने वालीं शिकायतों का 100 घंटे में निस्तारण किया जाएगा। कहा कि कंट्रोल रूम और 1950 नंबर में शिकायतें दर्ज कराई जा सकेंगी। कहा कि 85 साल के अधिक आयु वर्ग वालों के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही गर्भवती और धात्री महिलाओं के लिए वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। हर विधानसभा में एक-एक मॉडल बूथ के अलावा पिंक बूथ भी बनाए जा रहे हैं। कहा कि मतदान केंद्रों पर नेत्रहीनों के लिए ब्रेल बैलेट पेपर की व्यवस्था है।

ये पढ़ें- Uttarakhand: उत्तराखंड में मोटे अनाज से बढ़ी किसानों की आय, IIS काशीपुर के अध्ययन में खुलासा; पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


हर विधानसभा में तीन निगरानी दल
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि निकाय, ऊर्जा, लोनिवि, एनएच और स्वास्थ्य की टीमें संयुक्त रूप से सार्वजनिक जगहों से प्रचार सामग्री हटा रही हैं। हर विधानसभा में तीन स्थैतिक निगरानी दल की तैनाती की गई है। 50 हजार से अधिक का नकदी, जेवरात, कंबल सहित अन्य सामान मिलने पर मौके पर हिसाब नहीं देने पर जब्त किया जाएगा। कहा कि जिले को तीन पैरामिलिट्री कंपनियां मिल चुकी है और 29 कंपनियों के साथ ही दूसरे प्रदेशों की होमगार्ड कंपनियां व पुलिस भी मिलेगी। रैलियों, सभाओं और रोड शो में हेड स्पीच पर नजर रहेगी। वहां पर एडीएम अशोक कुमार जोशी, पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी मनोज कत्याल, आईपीएस चंद्रशेखर आर घोड़के, निहारिका तोमर मौजूद रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें