पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान में एक शातिर बदमाश को डेढ़ लाख रुपये मूल्य की एक किलो 400 ग्राम चरस और तमंचा कारतूस के साथ दबोचने में सफलता पाई।
रविवार को मुखबिर ने बांसफोड़ान चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह को बताया कि एक एक व्यक्ति रामनगर से बड़ी मात्र में चरस लेकर बाइक से काशीपुर की आ रहा है। पुलिस टीम ने कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में रामनगर मार्ग पर स्थित केलामोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान पुलिस को देखकर एक बाइक सवार वापस रामनगर की ओर भागने भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने दबोच लिया। टीम ने उसके पास से एक किलो 400 ग्राम चरस, 315 बोर का एक तमंचा और छह कारतूस बरामद किए। चरस की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।
पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम नईम बाबा पुत्र अब्दुल रहमान निवासी महेशपुरा बताया। पुलिस ने नईम को एनडीपीएस एक्ट और धारा (25) में गिरफ्तार कर लिया। टीम में एसआई दिनेश फर्त्याल, एसआई जसविदर सिंह, सिपाही जगदीश पपने, जरनैल सिंह, दिवान सिंह, शमीम अहमद, मनोज कोहली, रविन्दर आदि थे।
शातिर बदमाश है नईम
नईम बाबा शातिर बदमाश है। उस पर काशीपुर थाने में हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, 25 ए एक्ट, गुंडा एक्ट/गैंगस्टर के 21 मुकदमे दर्ज है। बांसफोड़ान चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि नईम बाबा कुख्यात बदमाश है। उस पर हत्या के चार, हत्या का प्रयास के चार, गुंडा एक्ट में निरुद्ध चार, बलवा के पांच, गैंगेस्टर के चार सहित अन्य मुकदमे हैं। अब उसने नशीले पदार्थों की तस्करी शुरू कर दी थी।
चार हत्याओं में प्रयुक्त तमंचा बरामद
नईम बाबा द्वारा की गई चार हत्याओं में प्रयुक्त तमंचा बरामद हुआ है। सूत्र ने बताया कि नईम बाबा ने हत्याएं और हत्या के प्रयास में इसी 315 बोर के तमंचे का प्रयोग किया है। नईम बाबा पकड़े जाने पर पुलिस को दूसरा तमंचा बरामद करा देता।
फोटो: 21केएसपी 03पी- काशीपुर में पुलिस हिरासत में आरोपी बदमाश नईम बाबा।