सितारगंज। नाबार्ड ने ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के लिए राष्ट्रव्यापी ग्राम युवा शक्ति अभियान 2026 की शुरुआत की। बृहस्पतिवार को सितारगंज में आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक ग्रामीण युवाओं, विद्यार्थियों और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान उन्हें कौशल विकास, उद्यम स्थापना और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड अजय डी. नायक ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में ग्रामीण युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उद्यमिता, नवाचार और कौशल विकास से युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने कहा उद्यम स्थापना के लिए संबंधित संस्थाओं से सहयोग भी दिया जाएगा। बाद में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। संवाद