फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 14 दिनों से धरने पर डटीं हैं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Fri, 27 Nov 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। मानदेय वृद्धि और सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त 10 लाख रुपये की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन 14वें दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ता बाल विकास कार्यालय परिसर में धरने पर बैठी हैं। उनका कहना है कि काम के अनुरूप सरकार मानदेय नहीं दे रही है। उन्हें आंगनबाड़ी केंद्र के अलावा सरकार की कई योजनाओं के काम भी करने पड़ते हैं। सभी जिम्मेदारियों को वह पूरी निष्ठा से निभाती आ रही हैं। बावजूद इसके सरकार उनकी मांगों पर गंभीर नहीं है। चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी आंदोलन जारी रहेगा। वहां पुष्विंदर कौर, इंद्रा पोखरिया, लखविंदर कौर, परमजीत कौर, रीना देवी, महेश्वरी, इंद्रवती, मंजू, शीला, ममता देवी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें