फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन भूमि पर कूड़ा डाल रहे पालिका वाहन को वन कर्मियों ने पकड़ा, सीज

विज्ञापन
खटीमा में वन भूमि पर कूड़ा डालती नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी को कब्जे में लेते वन कर्मी। संवाद - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। वन विभाग ने नगर पालिका परिषद के कूड़ा वाहन को वन भूमि पर खुले में कूड़ा फेंकते पकड़ लिया। वाहन सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

खटीमा रेंज के लोहियाहेड रोड पर वन भूमि पर नगर पालिका परिषद के कूड़ा वाहनों से खुले में कूड़ा फेंका जा रहा था। इसकी शिकायत पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक गाड़ी को जंगल में कूड़ा डालते पकड़ लिया। वाहन को रेंज कार्यालय लाकर खड़ा करा दिया। रेंजर राजेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि नगर पालिका परिषद की ओर से लगातार लोहियाहेड रोड पर जंगल में खुले में कूड़ा फेंका जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद को कई बार नोटिस भेजकर जंगल में कूड़ा न डालने की हिदायत दी गई है। बावजूद इसके नगर पालिका की ओर से चोरी छिपे जंगल में कूड़ा फेंका जा रहा है। बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कूड़ा वाहन को पकड़ लिया। रेंजर मनराल ने कहा कि वाहन को सीज कर दिया गया है। नगर पालिका को जंगल में कूड़ा न फेंकने का नोटिस भी दिया गया है। रेंजर मनराल ने कहा कि नगर पालिका जंगल क्षेत्र में कूड़ा डालेगी तो विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें