एनजीटी के आदेश के बाद हरकत में आए नगर निगम प्रशासन ने मुख्य बाजार में छापेमारी अभियान चलाया। कई दुकानदार दुकान बंद करके खिसक लिए। वहीं निगम प्रशासन ने 10 दुकानदारों के चालान कर 10 किलोग्राम पॉलिथीन और थर्माकोल डिस्पोजल जब्त किए।
एनजीटी ने उत्तराखंड में 1 फरवरी से थर्माकोल डिस्पोजल और हर तरह की पॉलिथीन पर रोक लगा दी है। लेकिन रुद्रपुर में व्यापारी इसका विरोध कर रहे थे। वहीं निगम प्रशासन ने 4 फरवरी तक कोई कार्रवाई नहीं की। अमर उजाला में खबर छपने के बाद हरकत में आए प्रशासन ने शुक्रवार 11 बजे सब्जी मंडी में छापा मारा। छापेमारी के दौरान सब्जी मंडी में खलबली मच गई। कई दुकानदार पॉलिथीन लेकर दुकान छोड़कर भाग गए। इसके बाद टीम ने मुख्य बाजार, बाटा चौक में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पॉलिथीन, थर्माकोल के बड़े व्यापारी दुकान बंद करके खिसक लिए।
टीम ने पॉलिथीन रखने बेचने पर 10 चालान किए। प्रति चालान एक हजार रुपये वसूल किए। वहीं दो दुकानदारों द्वारा पैसे न देने पर टीम उनके इलेक्ट्रॉनिक तराजू उठा लाई। टीम ने अभियान के दौरान 10 किलोग्राम पॉलिथीन और हजारों थर्माकोल डिस्पोजल जब्त किए। टीम में सहायक नगर अधिकारी वाईएस रावत आदि मौजूद रहे।
ने किया विरोध