फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिनकी में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में फरियादियों ने उठाई 12 समस्याएं

विज्ञापन
खटीमा के छिनकी ग्राम सभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में समस्याएं दर्ज कराते फरियादी। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। ग्राम सभा छिनकी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों ने 12 समस्याएं उठाईं। इनमें से परिवार रजिस्टर की नकल एवं प्रमाणपत्र जारी करने संबंधी 10 मामले मौके पर निपटाए गए। शिविर में अधिकारियों की गैर मौजूदगी पर फरियादियों में आक्रोश रहा।
विज्ञापन

पूर्व बीडीसी सदस्य साधू सिंह नामधारी की अध्यक्षता में संपन्न शिविर में महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी नदारद थे। शिविर में उठाए गए 12 मामले डाक से संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल समाधान के लिए भेजे गए। शिविर में उठाई गई समस्याओं एवं विभाग के अधिकारियों की गैर मौजूदगी की रिपोर्ट डीएम को भी भेजी गई। शिविर का संचालन बीडीओ एनसी उपाध्याय ने किया। वहां पर ऊर्जा निगम के ईई दीपक सैनी, पूर्ति निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह धामी, गन्ना सोसायटी के फारुक सिद्दीकी, ग्राम विकास अधिकारी नवीन सती, तनुज धामी, बीडीसी सदस्य नरेश गिरी, ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें