फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी पार्क के सामने जमीन पर बनेंगा मल्टीपरपज बिजनेस सेंटर

विज्ञापन
रुद्रपुर में नैनीताल हाइवे से सटी खाली पड़ी जमीन - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिटी पार्क के सामने खाली पड़े व्यवसायिक प्लॉट की सिडकुल प्रशासन ने नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सिडकुल प्रशासन ने इसके लिए बोली सहित आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस जमीन पर व्यवसायिक मॉल या मल्टीपरपज बिजनेस सेंटर बनाया जाएगा। नीलामी प्रक्रिया से मिलने वाली धनराशि से बदहाल पड़े सिटी पार्क की दशा सुधारने के बाद संचालित करने की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल पिछली कांग्रेस सरकार में सिडकुल में 54 करोड़ की लागत से सिटी पार्क का निर्माण कराया गया था। लेकिन सिटी पार्क शुरू होने से पहले ही घोटाले की जांच की जद में आ गया। करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच एसआईटी कर रही है। सिटी पार्क का लोकार्पण नहीं होने से इसमें रखा सामान और निर्माण खस्ताहाल हो चुका है। फव्वारे सहित अन्य निर्माण कार्यों की हालत बदतर है। कईं बार सिटी पार्क की दशा सुधारने के बाद इसके द्वार लोगों के लिए खोलने की कवायद हो चुकी है। लेकिन अब तक कवायद धरातल पर नहीं उतर सकी है।
अब सिडकुल प्रशासन की ओर से सिटी पार्क के ठीक सामने नैनीताल हाइवे से सटे व्यवसायिक प्लॉट के आवंटन की कार्यवाही की जा रही है। करीब 73 हजार 210 वर्ग मीटर प्लॉट को मल्टीपरपज बिजनेस सेंटर के लिए आवंटित करना प्रस्तावित किया गया है। इसके तहत मॉल, शोरूम, दुकानें, मल्टीप्लेक्स, इंडोर स्पोर्ट्स, फूड कोर्ट आदि गतिविधियां होंगी। सिडकुल एमडी रोहित मीणा ने बताया कि व्यवसायिक प्लॉट के ऑक्सन की कार्यवाही की जा रही है। सिटी पार्क के आगे प्लॉट खाली पड़ा है। इसकी कार्यवाही पूरी होने के बाद सिटी पार्क को पीपीपी मोड या अन्य तरीके से संचालित करने के लिए कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें