फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज जसपुर के शिक्षक, छात्रों ने केदारकांठा की चोटी पर फहराया तिरंगा

विज्ञापन
केदारकांठा की चोटी पर तिरंगा फहराने वाले जसपुर के शिक्षक और छात्रों का दल। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
जसपुर। आरएलएस मेमोरियल डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर मनोज कुमार के नेतृत्व में छात्र जसप्रीत सिंह, आदिल अहमद और छात्रा रिशु चौहान ने गणतंत्र दिवस पर उत्तरकाशी की केदारकांठा चोटी पर तिरंगा फहराने में सफलता हासिल की है। अभियान से लौटे दल का कॉलेज परिसर में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रोफेसर कुमार ने बताया कि 24 जनवरी को केदारकांठा के बेस कैंप में विश्राम कर 25 जनवरी को चढ़ाई शुरू की थी। 26 जनवरी को 12 हजार 500 फुट ऊंची चोटी पर तिरंगे के साथ कॉलेज का झंडे फहराया। स्वागत समारोह में विनय चौहान, डॉ. भुवनेश कुमारी, डॉ. अशोक नौटियाल, डॉ. रवि, डॉ. सुभाष, खूब सिंह, विवेक वत्सल, विपिन कुमार, सलीम अहमद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें