फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार इमेजिंग कंपनी के साथ एमओयू निरस्त

विज्ञापन
रुद्रपुर में वैक्सीन लगवाता व्यक्ति। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। यूपी की पुलभट्टा सीमा पर कोरोना जांच में फर्जीवाड़े की जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने स्टार इमेजिंग कंपनी के साथ एमओयू निरस्त कर दिया है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने जिले की सात सीमाओं पर कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग कर रहे इस कंपनी के कर्मचारियों को ड्यूटी से हटा दिया था। उनके स्थान पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें ही अब सैंपलिंग कर रही हैं।
विज्ञापन

पुलभट्टा सीमा पर कोरोना जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग ने स्टार इमेजिंग कंपनी को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा था। कोविड-19 के जिला नोडल अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि जांच के बाद स्टार इमेजिंग कंपनी के साथ सैंपलिंग का करार खत्म कर दिया है। आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले यह कंपनी हरिद्वार में भी कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग का कार्य कर चुकी है।
जिले में आठ दिन बाद 5579 युवाओं को लगी वैक्सीन
रुद्रपुर। जिले में वैक्सीन पहुंचने के बाद शुक्रवार को 18 से 44 वर्ष उम्र तक के 5579 लोगों को आठ दिन बाद वैक्सीन लग सकी। जबकि इससे पहले स्टॉक खत्म होने के कारण युवाओं का टीकाकरण नहीं हो पा रहा था। इसके साथ ही 45 वर्ष और इससे अधिक उम्र 2153 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इनमें 2145 लोगों को पहली डोज और सिर्फ आठ लोगों को दूसरी डोज लगी। एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि जिले में शुक्रवार को कुल 7,732 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। उन्होंने कहा कि युवाओं का टीकाकरण अभियान भी शुरू हो गया। अब युवाओं और 44 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लगातार वैक्सीन लगवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें