फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिले के उच्च सदन में आधे से अधिक सीटों पर काबिज होंगी मातृ शक्ति

Sat, 14 Jun 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की डुगडुगी बज गई है। जिला प्रशासन ने आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार जिले के उच्च सदन में इस बार आधे से अधिक सीटों पर मातृ शक्ति की भागीदारी होगी। आपत्तियों के लिए शनिवार और रविवार का समय निर्धारित किया गया है। डीएम की अध्यक्षता में आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत में 35 वार्ड हैं। इसमें से 18 सीटें महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं यानि आधी से अधिक सीटें महिलाओं के खाते में जाएंगी। इसमें दो सीटें अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित की गई हैं जबकि तीन सीट अनुसूचित जाति वर्ग की महिला के खाते में गई है। इसी तरह चार सीटों पर अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाएं दावेदारी करेंगी। बाकी के नौ सीटें सिर्फ महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इन सीटों पर किसी भी वर्ग की महिला दावेदारी कर सकेगी।

काशीपुर की सीटों पर अनुसूचित महिलाओं का कब्जा
काशीपुर विकास खंड में जिला पंचायत की तीन सीटें हैं। इसमें काशीपुर के ढकिया कला, प्रतापपुर और बांसखेड़ा खुर्द सीट को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है यानि जिला पंचायत में काशीपुर विकास खंड से अन्य किसी वर्ग का प्रवेश नहीं होगा।
विज्ञापन


जिला पंचायत में सितारगंज और खटीमा का रहेगा दबदबा
जिले में जिला पंचायत की सीटों के हिसाब से देखें तो सितारगंज सबसे बड़ा है। सितारगंज में सात सीटें आती हैं। दूसरे नंबर पर खटीमा है। यहां कुल छह सीटें हैं। सबसे कम प्रभुत्व काशीपुर का रहेगा। यहां सिर्फ तीन, रुद्रपुर में चार, बाजपुर, जसपुर और गदरपुर में पांच-पांच सीटें निर्धारित हैं।

ब्लाॅक प्रमुख पद पर भी रहेगा आधी आबादी का प्रभुत्व
जिले के क्षेत्र पंचायत प्रमुख सीटों पर भी आधी आबादी का प्रभुत्व रहेगा। कुल सात प्रमुख पदों में से चार पद महिलाओं के हिस्से में आएंगे। इसमें सभी वर्ग की महिलाओं की हिस्सेदारी का ख्याल रखा गया है।

ब्लाक प्रमुख का आरक्षण
ब्लाॅक - वर्तमान आरक्षण की स्थिति - पिछली बार का आरक्षण
1- खटीमा - अनुसूचित जनजाति महिला - अन्य पिछड़ा वर्ग
2- काशीपुर - अनुसूचित जाति महिला - अनारक्षित
3- जसपुर - अन्य पिछड़ा वर्ग महिला - अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
4- गदरपुर - महिला - अनुसूचित जनजाति महिला
5- सितारगंज - अनारक्षित - अनारक्षित
6- रुद्रपुर - अनारक्षित - महिला
7- बाजपुर - अनारक्षित - अनुसूचित जाति महिला

जिला पंचायत के वार्डों का आरक्षण
ब्लाक - वार्ड का नाम - आरक्षण की स्थिति
1- खटीमा - पहैनिया - अनुसूचित जनजाति महिला
2- खटीमा - गांगी - अनुसूचित जनजाति
3- खटीमा - नगला तराई - अनुसूचित जाति
4- खटीमा - मझोला एक - अन्य पिछड़ा वर्ग
5- खटीमा - बिगराबाग - महिला
6- खटीमा - प्रतापपुर - अनारक्षित
7- सितारगंज - नकुलिया - अनुसूचित जनजाति महिला
8- सितारगंज - डोहरा - अनुसूचित जनजाति
9- सितारगंज - बिडौरा - अन्य पिछड़ा वर्ग
10- सितारगंज - गोविंदनगर - महिला
11- सितारगंज - गुरुग्राम - महिला
12- सितारगंज - सरकड़ा - अनारक्षित
13- सितारगंज - ऐचता - अनारक्षित
14- काशीपुर - ढकिया कला - अनुसूचित जाति महिला
15- काशीपुर - प्रतापपुर - अनुसूचित जाति महिला
16- काशीपुर - बांसखेड़ा खुर्द - अनुसूचित जाति महिला
17- रुद्रपुर - प्रतापपुर - अनुसूचित जाति
18- रुद्रपुर - भंगा - अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
19- रुद्रपुर - कुरैया - अन्य पिछड़ा वर्ग
20- रुद्रपुर - दोपहरिया - अनारक्षित
21- जसपुर - बैलजुड़ी - अनुसूचित जाति
22- जसपुर - पतरामपुर - अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
23- जसपुर - नारायणपुर - महिला
24- जसपुर - सरवरखेड़ा - अनारक्षित
25- जसपुर - राजपुर - अनारक्षित
26- बाजपुर - रतनपुरा - अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
27- बाजपुर - बाजपुर - महिला
28- बाजपुर - हरसान - महिला
29- बाजपुर - भीकमपुरी - अनारक्षित
30- बाजपुर - टांडा आजम - अनारक्षित
31- गदरपुर - गदरपुरा - अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
32- गदरपुर - खटोला - महिला
33- गदरपुर - खानपुर पूर्व - महिला
34- गदरपुर - बरीराई - महिला
35- गदरपुर - खेमपुर - अनारक्षित

गदरपुर में पहले ही दिन दर्ज कराई गईं 52 आपत्तियां
गदरपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया की घोषणा होने के साथ दावेदारों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विकासखंड परिसर में बनाए गए चुनाव कार्यालय में आरक्षण को लेकर 52 लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराईं।

एडीओ पंचायत राजपाल सिंह चौहान की मौजूदगी में शनिवार को जिला पंचायत सीट के लिए दो, क्षेत्र पंचायत के लिए 10 और ग्राम पंचायत के लिए 40 लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराईं। विजयनगर निवासी किशोर कुमार ने ग्राम प्रधान सीट को महिला वर्ग से सामान्य जाति के लिए किए जाने, केशवगढ़ निवासी गुरनवीत सिंह हैप्पी ने गदरपुरी सीट को एससी महिला से सामान्य और रूपपुर निवासी सूरज कुमार ने ग्राम प्रधान सीट को एसटी महिला से सामान्य जाति के लिए आरक्षित किए जाने के लिए आपत्ति दर्ज कराई है।
एडीओ पंचायत चौहान ने बताया कि शनिवार और रविवार की सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक आपत्तियां ली जाएगी। सोमवार और मंगलवार को आपत्तियों का निस्तारण और बुधवार को आरक्षण प्रस्ताव का अंतिम प्रकाशन होगा। वहां ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक असगोला, कीर्ति कुमार मलकानी, पार्वती चंद, अमित मेहरा, सुमित उपाध्याय, विकास यादव आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें