फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सिलिंडर में आग लगने से सास-बहू झुलसी

Mon, 30 Sep 2024 02:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। खाना पकाते समय सिलिंडर में आग लगने से सास-बहू झुलस गई। पड़ोसी ने दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

केशवपुरम निवासी आशा देवी रसोई घर में खाना पका रही थी। गैस सिलिंडर खाली होने पर उन्होंने दूसरा सिलिंडर लगाया। इस दौरान अचानक सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग की चपेट में आकर आशा के कपड़े भी जलने लगे। आग बुझाने में जुटी बहू संगीता भी झुलस गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसी लक्ष्मण यादव ने आग बुझाकर दोनों को एलडी भट्ट चिकित्सालय पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें