फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जानलेवा हमला करने के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रंपुरा चौकी क्षेत्र में बेटे की पिटाई के बाद पिता पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


वार्ड 24 रंपुरा निवासी कमलेश ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा था कि 23 सितंबर की रात पड़ोस में किराये पर रहने वाला अमित उनके बेटे यश को गालियां दे रहा था। उसने यश की पिटाई भी कर दी। वह और उनके पति दीपक बेटे को बचाने के लिए गए। इसी बीच अमित ने सरिये से वार कर उनके पति का सिर फोड़ दिया था। इसके चलते पति लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए।
इसके बाद अमित ने जान से मारने की नीयत से पति पर चाकू से हमला कर दिया। खुद को बचाने की कोशिश में पति के दोनों हाथों की अंगुलियों में गहरे जख्म हो गए थे। उनके बाएं हाथ की सबसे छोटी उंगली कटकर अलग हो गई थी।
विज्ञापन

चीखपुकार सुनकर पड़ोसी राजपाल और राजेश ने बीचबचाव कर पति को अमित के चंगुल से बचाया था। पुलिस ने अमित के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। रविवार को उसे प्रीत विहार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड और चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें